भारत

मचा हड़कंप फैक्ट्री में अमाेनिया गैस के रिसाव से, 5 महिलाएं बेहोश

jantaserishta.com
16 Dec 2024 9:30 AM IST
मचा हड़कंप फैक्ट्री में अमाेनिया गैस के रिसाव से, 5 महिलाएं बेहोश
x
मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम.
अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक स्लॉटर हाउस में अमोनिया गैस का रिसाव होने से 5 महिलाएं बेहोश हो गई हैं. सूचना मिलने के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई है, बेहोश हुई महिलाओं को स्लॉटर हाउस से बाहर निकाल लिया गया है.
पुलिस के मुताबिक घटना अलीगढ़ के रोरावर थाना इलाके की है. यहां फेयर एक्सपोर्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड नाम से एक स्लॉटर हाउस है, जिसमें रविवार रात अमोनिया गैस का रिसाव हो गया था. रिसाव के बाद स्लॉटर हाउस की पैकिंग यूनिट में काम कर रहीं महिलाओं को सांस लेने में दिक्कत होने लगी. महिलाओं ने आंखों में जलन की शिकायत भी की. इस दौरान 5 महिलाएं बेहोश हो गईं. आनन-फानन में महिलाओं को स्थानीय हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया.
स्लॉटर हॉउस में अमोनिया गैस के रिसाव की सूचना मिलते ही नगर मजिस्ट्रेट और पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के अधिकारियों को मौके पर भेजा गया है. मौके पर फायर ब्रिगेड के कर्मी भी रिसाव को ठीक करने के लिए स्लॉटर हॉउस के अंदर ही मौजूद हैं. फिलहाल किसी हताहत होने की खबर नहीं है.
पुलिस और प्रशासन की टीम फिलहाल यह जानने की कोशिश कर रही है कि स्लॉटर हाउस में अमोनिया गैस का रिसाव कैसे हुआ. फायर ब्रिगेड की टीम भी जांच के लिए फिलहाल स्लॉटर हाउस के अंदर ही मौजूद है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story