भारत

OMG! 5 विचाराधीन कैदी के फरार होने के बाद मचा हड़कंप, VIDEO

jantaserishta.com
12 Oct 2024 2:52 PM IST
OMG! 5 विचाराधीन कैदी के फरार होने के बाद मचा हड़कंप, VIDEO
x
देखें वीडियो.
असम: असम की मोरीगांव जिला जेल से 5 विचाराधीन कैदी फरार हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मोरीगांव के जिला आयुक्त देवाशीष शर्मा ने बताया कि कैदियों के जेल से भागने की घटना रात 1 और 2 बजे के बीच हुई। उन्होंने कहा, ‘पांचों विचाराधीन कैदी बाल यौन अपराध संरक्षण अधिनियम (POCSO) के तहत आरोपी हैं। उन्हें मोरीगांव और सोनितपुर जिलों से गिरफ्तार किया गया था।’ शर्मा ने बताया कि यह घटना शुक्रवार की है। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि कैदियों ने लोहे की सलाखें तोड़ दी। इसके बाद चादर, कंबल और लुंगी को रस्सी के रूप में इस्तेमाल कर जेल की 20 फुट ऊंची दीवार से नीचे उतर गए।
सीनियर अधिकारी ने कहा कि फरार कैदियों को गिरफ्तार करने के लिए तलाश अभियान चल रहा है। देवाशीष शर्मा ने कहा कि इस घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि जांच में यह भी पता लगाया जाएगा कि जेल सुरक्षाकर्मियों की ओर से कोई चूक तो नहीं हुई थी। ऑफिसर ने बताया, ‘इन पांच लोगों में तीन के खिलाफ लहरीघाट थाने में मामले दर्ज हैं, जबकि अन्य 2 को मोइराबारी और तेजपुर थाना क्षेत्रों से गिरफ्तार किया गया था।’
हरिद्वार जेल में गजब हो गया
उत्तराखंड के हरिद्वार में जेल में रामलीला चल रही थी। कैदी ही राम, लक्षमण और रावण समेत वानरों का रोल निभा रहे थे। सभी कैदी और जेल की सुरक्षा में तैनात गार्डस् भी इस कार्यक्रम का लुत्फ उठा रहे थे। इसी बीच जेल परिसर में निर्माण कार्य भी चल रहा था। तभी दो कैदियों ने कुछ ऐसा कर दिया कि पुलिस के पैरों तले जमीन खिसक गई। निर्माण कार्य की आड़ में दोनों कैदी जेल की दीवार पर सीढ़ी लगाकर फरार हो गए। अब उनकी तलाश की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story