भारत
दहशत फैलाने वाला तेंदुआ पकड़ा गया, सीसीटीवी कैमरों में हरकतें कैद हो गईं
jantaserishta.com
18 May 2024 5:32 PM IST

x
इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में तेंदुए की हरकतें कैद हो गईं।
चेन्नई: तमिलनाडु में तिरुनेलवेली जिले के पापनासम इलाके से शनिवार को वन विभाग के अधिकारियों ने तेंदुए को पकड़ लिया। तेंदुए से लोगों में दहशत थी। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में तेंदुए की हरकतें कैद हो गईं। जिले के वोम्बैया पुरम गांव में तेंदुए ने एक बकरी पर हमला किया था। पापनासम वन क्षेत्र से लगे गांव में तेंदुआ घुस गया था। तमिलनाडु वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जाल बिछाकर तेंदुए को पकड़ लिया। अधिकारियों ने बताया कि तेंदुए को जंगल के अंदर छोड़ा जाएगा।
गांव में धान की खेती करने वाले मुथुसामी ने न्यूज़ एजेंसी को बताया, "हमें पता चला कि वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ लिया है। तेंदुए ने शुक्रवार को एक बकरी पर हमला किया था। हमारे पास भी पशु हैं, इसलिए हम भी चिंतित थे। हमने तेंदुए को पकड़ने के लिए तिरुनेलवेली जिले के अधिकारियों से शिकायत की थी।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





