भारत

फायरिंग से लोगों में दहशत, पास में है अफसर का बंगला

jantaserishta.com
30 July 2022 2:56 PM IST
फायरिंग से लोगों में दहशत, पास में है अफसर का बंगला
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

मचा हड़कंप।

गोरखपुर: गोरखपुर में डीआईजी बंगला के पास स्थित अस्पताल के बाहर शनिवार की सुबह फायरिंग से सनसनी फैल गई। पुलिस ने इस मामले में चार नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी।

तारामंडल के विवेकपुरम कालोनी निवासी आदर्श सिंह का डीआइजी बंगला के पास जेएस हास्पिटल है। कैंट थाना पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने लिखा है कि शनिवार की सुबह उनके जानने वाले सूरज सिंह, राहुल शर्मा, विनय यादव और विशाल सिंह बाइक से हास्पिटल के बाहर पहुंचे। आते ही इन लोगों ने असलहा निकालकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई।
कर्मचारियों ने फोन कर घटना की जानकारी डायल डायल 112 पर दी। आदर्श ने कैंट थाना पुलिस को बताया कि आरोपितों ने शुक्रवार की सुबह बुद्ध विहार पार्ट बी में रहने वाले उनके मित्र शिवम अग्रहरी के घर पहुंचकर असलहा दिखाकर धमकाया था। उसके बाद उनके हास्पिटल पहुंचकर कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी दी थी। घटना को लेकर हॉस्पिटल के कर्मचारी दहशत में हैं।
एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने कहा कि हास्पिटल के बाहर फायरिंग क्यों हुई इसकी जांच चल रही है। संचालक की तहरीर पर हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम छापेमारी कर रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story