
x
DEMO PIC
मुंबई: 'मास्टरशेफ ऑस्ट्रेलिया 2023' की प्रतियोगी और भारतीय मूल के शेफ आदि नेवगी ने 'सरप्राइज़ मिस्ट्री बॉक्स चैलेंज' में भारतीय सड़कों की पसंदीदा पानी पुरी को मैक्सिकन ट्विस्ट के साथ पेश कर खूब सुर्खियां बटोरी।
'मास्टरशेफ ऑस्ट्रेलिया 2023' का हिस्सा बनी 31 वर्षीया प्रतियोगी और भारतीय मूल के शेफ आदि नेवगी ने सरप्राइज़ मिस्ट्री बॉक्स चैलेंज' में पानी पुुुरी बनाकर जजों को आश्चर्यचकित कर दिया। प्रतियोगी ने कहा कि मैंने 'पानी पुरी' को एवोकैडो और सैल्मन रो के साथ बनाकर उसे मैक्सिकन ट्विस्ट दिया।
'उन्होंने कहा कि मैं चाहती थी, कि मैं ऐसा कुछ करूं कि जज कहे कि ओह, मुझे इसकी उम्मीद नहीं थी'। आदि नेवगी ने कहा कि कुरकुरी मसालेदार पानी पुरी के स्वाद से बढ़कर कुछ नहीं है। यह सबसे अच्छे भारतीय स्ट्रीट फूड में से एक है। उन्होंने बताया कि यह डिश जजों के बीच तुरंत हिट हो गई। नेवगी ने अपनी प्रभावशाली फ्यूजन डिश से जजों को मंत्रमुग्ध कर दिया। 55 से अधिक देशों की यात्रा कर चुकी मेलबर्न की नेव्गी दुनिया भर के स्वादों से प्रेरित हैं, हालांकि वह अपने पैतृक भारतीय व्यंजनों के लिए भी अपने दिल में एक विशेष स्थान रखती हैं। पेशे से एक डॉक्टर होने के नाते सामान्य चिकित्सा और एंडोक्रिनोलॉजी में उनकी खोज ने भोजन के प्रति उनके जुनून को बढ़ाया है। मास्टरशेफ ऑस्ट्रेलिया भारत में डिज़्नी हॉटस्टार पर प्रसारित होता है।
Tagsमास्टरशेफ ऑस्ट्रेलिया 2023मास्टरशेफ ऑस्ट्रेलियापानी पुरीमास्टरशेफmasterchef australia 2023masterchef australiapani purimasterchef
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





