भारत

पंडित ने लगाया चोटी काटने और लूट का सनसनीखेज आरोप, पुलिस ने दर्ज की FIR

jantaserishta.com
5 Sept 2023 11:33 AM IST
पंडित ने लगाया चोटी काटने और लूट का सनसनीखेज आरोप, पुलिस ने दर्ज की FIR
x
SP बोले- पंडित की बातों पर भी शक हो रहा है.
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक बदमाश ने लूटपाट के इरादे से पंडित के साथ पहले मारपीट की. फिर उसकी चोटी काट दी. उसके पास पंडित के पास से उनका मोबाइल और रुपये लेकर फरार हो गया. घटना 2 सितंबर को नगर कोतवाली क्षेत्र के खंजापुर बुढ़ाना मोड की बताई जा रही है. पीड़ित पंडित सचिन शर्मा का आरोप है कि वह अपने काम से घर लौट रहे थे.
उसी दौरान खंजापुर गांव निवासी मोनू नाम के एक व्यक्ति ने उनके साथ मारपीट करते हुए उसकी चोटी (शिखा) को काट दिया. फिर पांच हजार रुपये की नकदी और मोबाइल लूट लिया. आरोप यह भी है कि क्षेत्रीय पुलिस को लिखित शिकायत करने के बाद भी इस मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. जिसके चलते पीड़ित पंडित ने सोमवार को अपने परिजनों के साथ जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर आलाधिकारियों से कार्रवाई की मांग की.
पंडित सचिन शर्मा ने बताया, ''मैं बाइक पर बैठकर अपने काम से घर आ रहा था तो रास्ते में खंजापुर-बुढ़ाना मोड निवासी मोनू ने मुझे रोका. जैसे ही मैंने बाइक रोकी चौधरी समाज के मोनू ने मेरा हाथ पकड़ कर मोड़ दिया. फिर मुझे निचे गिरा दिया. बाइक भी नीचे गिर गई. तब मोनू ने चाकू दिखाकर कहा कि मैं तुझे जान से मार डालूंगा. फिर उसने मेरा मोबाइल और पांच हजार रुपये कैश छीन लिया. उसके बाद वो वहां से भाग गया. मैंने थाने में भी इसकी शिकायत दी. लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. मुझे बस इंसाफ चाहिए.''
मुजफ्फरनगर के एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि इस मामले में FIR दर्ज कर ली गई है. मामले में जांच जारी है. लेकिन पंडित की बातों पर भी शक हो रहा है. क्योंकि जिस थाने में उन्होंने कंप्लेंट दर्ज करवाई थी, वहां से पुलिस वालों का कहना है कि पंडित नशे की हालत में लग रहा था. जब पंडित से कहा गया कि उनका मेडिकल करवाया जाएगा तो उन्होंने साफ इनकार कर दिया. आखिर सच्चाई क्या है इस बात का पता लगाया जा रहा है.
बता दें, गाजियाबाद के क्रॉसिंग थाना क्षेत्र से भी ऐसा ही मिलता जुलता मामला सामने आया है. यहां तीन युवकों का राजकुमार नामक युवक के साथ विवाद हो गया. तीनों ने मिलकर राजकुमार के साथ जमकर मारपीट की. मारपीट करने वाले तीन युवकों में से दो दूसरे समुदाय के थे. उन्होंने राजकुमार की चोटी तक काट दी. फिलहाल पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर ली है, जिसकी जांच जारी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story