भारत

पंचायत समिति सदस्य के पति की गोली मारकर हत्या, रोज की तरह निकले थे टहलने

jantaserishta.com
6 Sept 2023 12:52 PM IST
पंचायत समिति सदस्य के पति की गोली मारकर हत्या, रोज की तरह निकले थे टहलने
x
फैली सनसनी.
मोतिहारी: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के आदापुर प्रखंड में अज्ञात अपराधियों ने बुधवार को एक पंचायत समिति सदस्य के पति की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए। हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। पुलिस के मुताबिक, आदापुर प्रखंड के श्यामपुर पंचायत समिति सदस्य सुनीता देवी के पति बच्चा पासवान (45) अन्य दिनों की तरह सुबह आदापुर रक्सौल जीबीसी नहर मुख्य पथ पर टहलने के लिए निकले थे।
बताया जाता है कि इसी क्रम में बाइक पर सवार होकर आए तीन अपराधियों ने पासवान की पीछे से गोली मार दी। सिर पर गोली लगने से घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। इधर, घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गए और अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। बाद में पुलिस के समझाने के बाद लोग सड़क से हट गए।
रक्सौल के पुलिस उपाधीक्षक धीरेंद्र कुमार ने बताया कि हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है। उन्होंने कहा कि अपराधियों ने तीन गोली मारी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story