
x
Nalanda नालंदा। बिहार के नालंदा जिले में अपराधियों ने दिनदहाड़े एक पंचायत समिति सदस्य और कंपाउंडर की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना एकंगरसराय थाना क्षेत्र के तारापुर गांव के समीप हुई, जहां बाइक सवार बदमाशों ने घात लगाकर वारदात को अंजाम दिया। मृतक की पहचान अमनार खास पंचायत के पंचायत समिति सदस्य और निजी अस्पताल में कंपाउंडर के रूप में कार्यरत 46 वर्षीय श्याम प्रसाद के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, अमनार खास गांव निवासी श्याम प्रसाद एक निजी अस्पताल में कंपाउंडर के रूप में कार्यरत थे। वह रविवार को ड्यूटी समाप्त कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान तारापुर गांव के पास पहले से घात लगाए बैठे बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया।
बताया जा रहा है कि अपराधियों ने श्याम प्रसाद के बेहद करीब पहुंचकर उनके गले में गोली मार दी। गोली लगते ही वह सड़क पर गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। हत्या से नाराज लोगों ने शव को एकंगरसराय चौक पर रखकर सड़क जाम कर दिया। प्रदर्शन के कारण इलाके में यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया।
सड़क जाम और विरोध-प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए हिलसा डीएसपी-2 ऋषिराज के नेतृत्व में तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों और ग्रामीणों को समझाकर जाम समाप्त कराने का प्रयास शुरू किया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है। फिलहाल, हत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है।
TagsNalanda NewsBihar NewsPanchayat Samiti Member MurderShyam Prasad MurderCrime NewsNalanda CrimeBihar CrimeFiring IncidentEkangarsaraiMurder Caseनालंदा समाचारबिहार समाचारपंचायत समिति सदस्य हत्याश्याम प्रसाद हत्याअपराध समाचारनालंदा क्राइमबिहार क्राइमगोलीकांडएकंगरसरायहत्या मामलाजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





