भारत

सीमा हैदर के पक्ष में पंचायत, पुलिस ने लिया एक्शन

jantaserishta.com
29 Aug 2023 12:49 PM IST
सीमा हैदर के पक्ष में पंचायत, पुलिस ने लिया एक्शन
x
पाकिस्तानी भाभी और उसके प्रेमी के खिलाफ कही गए 'अपमानजनक' बातों से आहत इन लोगों ने पंचायत बुलाई थी।
नोएडा: पाकिस्तान से आई महिला सीमा हैदर के लिए हमदर्दी दिखाने के लिए आयोजित पंचायत नहीं हो सकी। पाकिस्तानी भाभी और उसके प्रेमी के खिलाफ कही गए 'अपमानजनक' बातों से आहत इन लोगों ने पंचायत बुलाई थी। सीमा और सचिन के खिलाफ पड़ोसन मिथलेश भाटी की टिप्पणी को ध्यान में रखकर बुलाई गई पंचायत को पुलिस ने रोक दिया। पुलिस ने कहा कि इसके लिए इजाजत नहीं ली गई थी। हालांकि, बाद में पुलिस ने कहा कि आपसी समझौते के बाद इसे रद्द किया गया है।
सीमा और सचिन के 'सम्मान की लड़ाई' लड़ने के लिए कुछ लोगों ने पंचायत बुलाई थी। पंचायत स्थल आछेपुर गांव में मंगलवार सुबह आयोजक पहुंच चुके थे। पंचायत में लोगों के आने का सिलसिला शुरू हुआ लेकिन तभी वहां पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस आयोजकों को जिप्सी में बिठाकर ले जाती दिखी। पुलिस का कहना है कि पंचायत के लिए जिला प्रशासन से अनुमति नहीं ली गई थी। इसके अलावा समाज में शांति व्यवस्था बिगड़ने की आशंका जाहिर की गई। उधर हिरासत में लिए गए आयोजक मुकेश भाटी ने जिला प्रशासन पर मनमानी का आरोप लगाया है।
वहीं, बाद में पुलिस ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस ने कहा कि थाना रबूपुरा क्षेत्र में आच्छेपुर गांव में कुछ ग्रामवासियों की ओर से सीमा हैदर और सचिन मीणा के पक्ष में पंचायत का आवाह्न किया गया था, लेकिन आपसी बातचीत के बाद इसे स्थगित कर दिया गया है। इस संबंध में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story