भारत

पंचायत चुनाव: हिंसा का तांडव, अब तक 7 लोगों की मौत, BSF के अफसर चुनाव आयोग पहुंचे

jantaserishta.com
8 July 2023 12:25 PM IST
पंचायत चुनाव: हिंसा का तांडव, अब तक 7 लोगों की मौत, BSF के अफसर चुनाव आयोग पहुंचे
x
देखें वीडियो.
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के लिए आज एक तरफ मतदान हो रहा है तो दूसरी तरफ हिंसा का दौर भी जारी है. बीते चौबीस घंटे से भी कम समय में 7 लोगों की मौत हो गई है जिसमें टीएमसी, बीजेपी और सीपीएम के कार्यकर्ता शामिल हैं. राज्य से चुनाव के दौरान जो तस्वीरें सामने आ रही हैं वो हैरान करने वाली हैं और सिस्टम पर भी कई सवाल खड़े करती हैं. कहीं पर बैलेट पेपर और बैलेट बॉक्स जलाए जा रहे हैं जो कहीं पर वोटरों को भगाया जा रहा है.
गौर करने वाली बात ये है कि यह चुनाव केंद्रीय बलों की निगरानी में हो रहा है और उसके बावजूद भी हिंसा थम नहीं रही है. राज्य की 63,228 ग्राम पंचायत सीटों पर साठ हजार से अधिक केंद्रीय जवान तैनात है. कई जगहों पर आगजनी, हिंसा, गोलाबारी और बमबारी की कई तस्वीरें और वीडियोज सामने आए हैं. कूचबिहार में मतदान केंद्र में सामान छीनकर आग लगा दी गई.
पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि टीएमसी के गुंडों और पुलिस की मिलीभगत के चलते इतनी हत्या हो रही हैं. नंदीग्राम में बोलते हुए सुवेंदु ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पंचायत चुनाव में हिंसा के लिए जिम्मेदार बताया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story