भारत
पंचायत ने सामाजिक बहिष्कार का फैसला लिया, इस परिवार पर संकट आया
jantaserishta.com
18 July 2023 8:13 AM IST

x
इस परिवार को राशन-पानी नहीं देगा।
रांची: झारखंड के साहिबगंज जिले के जिरवाबाड़ी ओपी क्षेत्र अंतर्गत छोटा पकड़ो गांव में पंचायत के तुगलकी फरमान से एक परिवार के दाना-पानी तक पर संकट आ गया है। पंचायत ने गांव के मोहम्मद अंसार उल अंसारी के परिवार के सामाजिक बहिष्कार का फैसला सुनाया है। पंचायत ने हुक्म दिया है कि गांव में कोई भी व्यक्ति इस परिवार से किसी भी तरह का लेन-देन नहीं करेगा और न ही किसी तरह का संबंध-सरोकार रखेगा।
इलाके के दुकानदारों को हुक्म दिया गया है कि कोई इस परिवार को राशन-पानी नहीं देगा। परिवार के बच्चों के लिए दूध तक पर रोक लगा दी गयी है। आलम यह है कि पिछले दस दिनों से यह परिवार जरूरत की छोटी-छोटी चीज का मोहताज हो गया है। इस फरमान के बाद परिवार ने जिले के अधिकारियों से सुरक्षा के साथ न्याय की गुहार लगाई है। अंसार उल अंसारी की पत्नी सुनेजा खातून ने इस संबंध में जिले के उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा है। इसमें कहा गया है कि गांव के दबंग शमशेर आलम उसके परिवार के नाम की जमीन पर जबरन दखल करना चाहता है। विरोध करने पर बीते 5 जुलाई को पंचायत बुलाई गई।
पंचायत ने जमीन का कागजात शमशेर के नाम पर करने का दबाव डाला। विरोध करने पर उसके परिवार के बहिष्कार की मुनादी करा दी गई। पंचायत ने गांव के लोगों को कहा है कि अगर कोई इस परिवार के साथ संबंध रखता है तो उस पर दस हजार का जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही वह 15 लाठी की सजा का भागीदार होगा। साहिबगंज के उपायुक्त ने कहा है कि प्रशासन इस मामले की जांच करवा रहा है। इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।
Tagsझारखंडझारखंड न्यूज़झारखंड पुलिसतुगलकी फरमानपंचायतJharkhandJharkhand NewsJharkhand PoliceTughlaqi FarmanPanchayat
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





