भारत

PANCHANG: आज का पंचांग: 17 जून 2024

Nilmani Pal
17 Jun 2024 12:39 AM GMT
PANCHANG: आज का पंचांग: 17 जून 2024
x
आज का पंचांग
PANCHANG राष्ट्रीय मिति ज्येष्ठ 27, शक सम्वत् 1946, ज्येष्ठ, शुक्ला, एकादशी, सोमवार, विक्रम सम्वत् 2081। सौर आषा-सजय़ मास प्रविष्टे 04, जिल्हिजा 10, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंगे्रजी तारीख 17 जून सन् 2024 ई। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतु। राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। एकादशी तिथि प्रातः सूर्योदय से लेकर अगले दिन सुबह 06 बजकर 25 मिनट तक उपरांत द्वादशी तिथि का आरंभ।
चित्रा नक्षत्र अपराह्न 01 बजकर 51 मिनट तक उपरांत स्वाति नक्षत्र का आरंभ। परिधि योग रात्रि 09 बजकर 34 मिनट तक उपरांत शिव योग का आरंभ। वणिज करण सायं 05 बजकर 35 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात तुला राशि पर संचार करेगा।
सूर्योदय का समय 17 जून 2024 : सुबह 5 बजकर 23 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 17 जून 2024 : शाम में 7 बजकर 21 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्त 17 जून 2024 :
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 3 मिनट से 4 बजकर 43 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 42 मिनट से 3 बजकर 38 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि रात में 12 बजकर 2 मिनट से 12 बजकर 42 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 7 बजकर 20 मिनट से 7 बजकर 40 मिनट तक। अमृत काल सुबह 5 बजकर 23 मिनट से 7 बजकर 8 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त 17 जून 2024 :
राहुकाल सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक। दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक गुलिक काल। सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक यमगंड। दुर्मुहूर्त काल दोपहर 12 बजकर 50 मिनट से 1 बजकर 46 मिनट तक। दोपहर 3 बजकर 38 मिनट से 4 बजकर 34 मिनट तक। भद्राकाल का समय शाम में 5 बजकर 38 मिनट से अगले दिन 5 बजकर 23 मिनट तक।
आज का उपाय : आज गाय के कच्चे दूध से शिवलिंग का अभिषेक करें।
Next Story