भारत

पंचांग, 21 फरवरी 2022

Nilmani Pal
21 Feb 2022 12:31 AM GMT
पंचांग, 21 फरवरी 2022
x

राष्ट्रीय मिति फाल्गुन 02, शक संवत् 1943, फाल्गुन कृष्ण, पंचमी, सोमवार, विक्रम संवत् 2078।

सौर फाल्गुन मास प्रविष्टे 10, रज्जब 19, हिजरी 1443 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 21 फरवरी सन् 2022 ई॰।

सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, बसन्त ऋतु। राहुकाल प्रातः 7 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। पंचमी तिथि सायं 07 बजकर 58 मिनट तक उपरांत षष्ठी तिथि का आरंभ।

चित्रा नक्षत्र सायं 04 बजकर 17 मिनट तक उपरांत स्वाती नक्षत्र का आरंभ, गण्डमूल अपराह्न 01 बजकर 05 मिनट तक उपरांत वृद्धि योग का आरंभ।

कौलव करण प्रातः 08 बजकर 32 निमट तक उपरांत गर करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात तुला राशि पर संचार करेगा। शनि मकर राशि में उदित होंगे।

सूर्योदय का समय 21 जनवरी 2022 : सुबह 06 बजकर 54 मिनट पर

सूर्यास्त का समय 21 जनवरी 2022 : शाम 06 बजकर 16 मिनट पर

आज का शुभ मुहूर्त 21 जनवरी 2022 :

अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 12 मिनट से 12 बजकर 58 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 28 मिनट से 3 बजकर 14 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 9 मिनट से 1 बजे तक। गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 4 मिनट से 6 बजकर 28 मिनट तक। अमृत काल मध्‍य रात्रि 1 बजकर 21 मिनट से 3 बजकर 6 मिनट तक। रवि योग सुबह 8 बजकर 44 मिनट से अगली सुबह 6 बजकर 53 मिनट तक। ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 13 मिनट से 6 बजकर 4 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 21 जनवरी 2022 :

राहुकाल सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक। दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक गुलिक काल रहेगा। सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक यमगंड रहेगा। दुर्मुहूर्त काल शाम को 4 बजकर 45 मिनट से 5 बजकर 30 मिनट तक रहेगा।

आज के उपाय : सोमवार का दिन है। शिवजी को नीले रंग का फूल चढ़ाएं।

(आचार्य कृष्णदत्त शर्मा)

Next Story