भारत

पंचांग, 20 फरवरी 2022

Nilmani Pal
20 Feb 2022 12:32 AM GMT
पंचांग, 20 फरवरी 2022
x

राष्ट्रीय मिति फाल्गुन 01, शक संवत् 1943, फाल्गुन कृष्ण, चतुर्थी, रविवार, विक्रम संवत 2078। सौर फाल्गुन मास प्रविष्टे 09, रज्जब 18, हिजरी 1443 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 20 फरवरी सन् 2022 ई०। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, बसंत ऋतु।

राहुकाल सायं 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक। चतुर्थी तिथि रात्रि 09 बजकर 06 मिनट तक उपरांत पंचमी तिथि का आरंभ, हस्त नक्षत्र सायं 04 बजकर 42 मिनट तक उपरांत चित्रा नक्षत्र का आरंभ।

शूल योग अपराह्न 03 बजकर 07 मिनट तक उपरांत गण्ड योग का आरंभ, बव करण प्रातः 09 बजकर 32 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ। चंद्रमा अगले दिन तड़के 04 बजकर 31 मिनट तक कन्या उपरांत तुला राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार – श्रीगणेश चतुर्थी व्रत, शक फाल्गुन प्रारंभ।

सूर्योदय का समय 20 जनवरी 2022 : सुबह 06 बजकर 55 मिनट पर

सूर्यास्त का समय 20 जनवरी 2022 : शाम 06 बजकर 14 मिनट पर

आज का शुभ मुहूर्त 20 जनवरी 2022 :

अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 12 मिनट से 12 बजकर 58 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 28 मिनट से 03 बजकर 14 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 09 मिनट से 01 बजे तक। गोधूलि बेला शाम 06 बजकर 03 मिनट से 06 बजकर 27 मिनट तक। अमृत काल सुबह 10 बजकर 45 मिनट से दोपहर 12 बजकर 20 मिनट तक। सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग सुबह 06 बजकर 55 मिनट से अगली सुबह 04 बजकर 42 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 20 जनवरी 2022 :

राहुकाल शाम 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक। दोपहर 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दोपहर 03 बजकर 30 मिनट से 04 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल दोपहर 04 बजकर 44 मिनट से 05 बजकर 29 मिनट तक रहेगा। भद्रा काल सुबह 11 बजकर 08 मिनट से रात्रि 11 बजकर 40 मिनट तक रहेगा। पूरे दिन पंचक काल रहेगा।

आज के उपाय : गणेश स्तोत्र का पाठ करें, गणेशजी को दुर्वा अर्पित करें। (आचार्य कृष्णदत्त शर्मा)


Next Story