भारत

Pali अधिकतम तापमान में दो डिग्री का उछाल

Shantanu Roy
1 Jun 2024 6:30 PM IST
Pali अधिकतम तापमान में दो डिग्री का उछाल
x
Pali: पाली। पाली जिले में गर्मी का असर शुक्रवार को फिर बढ़ गया। अधिकतम तापमान maximum temperature 2.1 डिग्री बढ़कर 43.8 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी 0.7 डिग्री बढ़ने से 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिले में करीब 19 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली, लेकिन पिछले कुछ दिनों की तुलना में हवा कम गर्म रही। इस कारण लोगों को गर्मी से हल्की राहत मिली। मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार आने वाले 36 घंटे में तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस नीचे आ सकता है। प्रदेश के अधिकांश भागों में शनिवार से लू से भी राहत मिलने की संभावना है।
प्रदेश में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इससे भरतपुर, जयपुर व बीकानेर संभाग में 2 जून तक मेघ गर्जन के साथ तेज आंधी 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। हल्की से मध्यम दर्जे की बरसात हो सकती है। वहीं आने वाले तीन से चार दिन तेज सतही धूल भरी हवाएं 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है। इन हवाओं का प्रभाव अभी तक पाली, जालोर व सिरोही पर नहीं बताया गया है। गर्मी से राहत की संभावना जताने के साथ लू से राहत मिलने की संभावना है। मौसम केन्द्र की ओर से 1 से 4 जून तक के लिए लू को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। उधर, प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हवा की औसत आर्द्रता 35 से 65 प्रतिशत के बीच दर्ज की गई।
Next Story