भारत
जलकर खाक हुआ पालघर का स्टूडियो, 5 महीने पहले मिली थी एक्ट्रेस तुनिषा की लाश
jantaserishta.com
13 May 2023 5:10 PM IST

x
मचा हड़कंप.
पालघर (आईएएनएस)| पालघर का शूटिंग स्टूडियो, जहां पांच महीने पहले टेलीविजन एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा की लाश मिली थी, रहस्यमयी तरीके से आग में जलकर खाक हो गया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी के मुताबिक, मुंबई से करीब 40 किलोमीटर दूर वसई शहर के कामन स्थित भजनलाल स्टूडियो में आधी रात को आग लगने की खबर मिली।
अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए वसई और विरार से दमकल टीमों को भेजा गया था। आखिरकार शनिवार तड़के करीब चार बजे आग बुझा दी गई। उस समय स्टूडियो में कोई नहीं था और इसलिए किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि आग लगने का कारण या शूटिंग स्थल को हुए नुकसान के बारे में अभी ठीक-ठीक जानकारी नहीं है।
इसी स्टूडियो में 24 दिसंबर 2022 को 21 साल की अभिनेत्री तुनिषा शर्मा की लाश मिली थी। वह धारावाहिक 'अलीबाबा: दास्तान-ए-काबुल' की शूटिंग कर रही थीं। सेट के एक वॉशरूम में उन्हें फांसी पर लटका पाया गया था, जिसने मनोरंजन जगत में भारी हंगामा मचाया था।
एक दिन बाद उसके प्रेमी शीजान खान को कथित तौर पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और लगभग तीन महीने जेल में रहने के बाद मार्च में उसे जमानत दे दी गई थी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





