भारत

अन्नाद्रमुक के तीसरे महासचिव बने पलानीस्वामी

jantaserishta.com
28 March 2023 1:42 PM IST
अन्नाद्रमुक के तीसरे महासचिव बने पलानीस्वामी
x
चेन्नई (आईएएनएस)| अन्नाद्रमुक के संस्थापक नेता एम.जी. रामचंद्रन (एमजीआर) और जे. जयललिता के बाद एडप्पादी के. पलानीस्वामी (ईपीएस) इसके तीसरे महासचिव बन गए हैं। मद्रास हाई कोर्ट द्वारा अपदस्थ नेता ओ. पन्नीरसेल्वम (ओपीएस) और उनके सहयोगियों द्वारा दायर निषेधाज्ञा पर रोक लगाने से इनकार करने के बाद अन्नाद्रमुक ने पलानीस्वामी को पार्टी के महासचिव के रूप में चुने जाने की घोषणा की है।
ईपीएस के चुनाव की घोषणा पार्टी के चुनाव अधिकारियों पोलाची वी. जयरामन और नाथम आर विश्वनाथन ने की। चुनाव अधिकारियों ने पलानीस्वामी को चुनाव का प्रमाण पत्र भी सौंपा।
पलानीस्वामी ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा, चुनाव अधिकारियों ने परिणामों की घोषणा की है। मुझे कैडर द्वारा सर्वसम्मति से पार्टी के महासचिव के रूप में चुना गया है।
ईपीएस के चुनाव की घोषणा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने अन्नाद्रमुक मुख्यालय के सामने पटाखे फोड़े और मिठाईयां बांटी।
अन्नाद्रमुक नेता और पूर्व मंत्री के.पी. मुनिस्वामी ने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा, धर्म की जीत हुई। यह पलानीस्वामी की कड़ी मेहनत है।
ईपीएस के महासचिव के रूप में कार्यभार संभालने के समय विधानसभा में मौजूद अन्नाद्रमुक विधायक पार्टी मुख्यालय पहुंचे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story