भारत
पलक्कड़ रेलवे डिवीजन ने फोटो शूट के लिए खोले अपने स्टेशन
jantaserishta.com
9 Jun 2023 11:56 AM IST

x
तिरुवनंतपुरम (आईएएनएस)| पलक्कड़ रेलवे डिवीजन ने अब रेलवे स्टेशनों और यहां तक कि ट्रेनों और बोगियों सहित रेल संपत्तियों को उन लोगों के लिए खोल दिया है, जो फोटो शूट कराना चाहते हैं। एक दिन का शुल्क 1,500 रुपये से शुरू होकर 3,000 रुपये तक है।
पलक्कड़ डिवीजन के सीनियर डीसीएम अरुण थॉमस ने पुष्टि की कि उन्होंने रेलवे और रेल की संपत्तियों पर शूटिंग करने वालों के लिए ये फैसला किया है। थॉमस ने कहा, पलक्कड़ में कुछ दर्शनीय स्थल हैं और हम उम्मीद करते हैं कि यह रेलवे के लिए कुछ राजस्व ला सकता है और उन लोगों के लिए अच्छा हो सकता है जो रेल की संपत्तियों पर शूटिंग करना चाहते हैं और पलक्कड़ में पर्यटन गतिविधियों को अच्छी तरह से बढ़ावा दे सकते हैं।
दक्षिणी रेलवे जोन का पलक्कड़ रेलवे डिवीजन भारत के सबसे पुराने रेलवे डिवीजनों में से एक है। इस डिवीजन का रेलवे ट्रैक कुछ ऐसे स्थानों से होकर गुजरता है जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है।
Tagsपलक्कड़ रेलवे डिवीजनफोटो शूटरेलवे स्टेशनरेलवेpalakkad railway divisionphoto shootrailway stationrailway
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





