भारत

भारत के खिलाफ पाक की साजिश: ड्रोन से गिराए गए हथियार, गोला-बारूद बरामद

jantaserishta.com
3 April 2023 12:18 PM IST
भारत के खिलाफ पाक की साजिश: ड्रोन से गिराए गए हथियार, गोला-बारूद बरामद
x
झाड़ियों के पास एक पीले रंग का पैकेट मिला।
जम्मू (आईएएनएस)| जम्मू एवं कश्मीर के सांबा जिले में सोमवार को एक संदिग्ध ड्रोन द्वारा गिराए गए हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले के विजयपुर के राख बरुटिया गांव में एक संदिग्ध ड्रोन द्वारा गिराए गए हथियारों और गोला-बारूद की खेप बरामद की गई है।
सूचना मिलने के बाद, पुलिस की एक टीम मौके पर तलाशी करने के लिए पहुंची। झाड़ियों के पास एक पीले रंग का पैकेट मिला।
सूत्रों ने बताया कि पैकेट से तीन पिस्तौल, छह मैगजीन, 48 गोलियां और चार हथगोले बरामद किए गए।
सूत्रों ने कहा, पीले पैकेट से जुड़ी एक लंबी प्लास्टिक के तार से पता चलता है कि खेप को ड्रोन से गिराया गया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story