भारत

पाकिस्तान की हवा निकली, PAK मीडिया पर छाया पीएम मोदी का अमेरिका दौरा, देखें वीडियो

jantaserishta.com
24 Sept 2021 5:48 PM IST
पाकिस्तान की हवा निकली, PAK मीडिया पर छाया पीएम मोदी का अमेरिका दौरा, देखें वीडियो
x

फाइल फोटो 

वॉशिंगटन. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका दौरे (PM Narendra Modi in US) पर हैं. गुरुवार को उन्होंने अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से मुलाकात की. इस मुलाकात में कमला हैरिस (American VP Kamala Harris) ने पाकिस्तान (Pakistan) का नाम लेते हुए आतंकवाद (Terrorism) को बंद करने की बात कही. इससे पहले पीएम मोदी ने 5 वैश्विक कंपनीज के सीईओ (CEO) के साथ भी मुलाकात की. मोदी का अमेरिका दौरा न सिर्फ भारतीय मीडिया की सुर्खियां बना हुआ है, बल्कि पड़ोसी देश पाकिस्तान की मीडिया (Pakistani News Media) भी मोदी के यूएस दौरे पर नजर रखे हुए है. पाकिस्तानी मीडिया के एंकर और गेस्ट पीएम मोदी के अमेरिका में हुए भव्य स्वागत को देखकर दंग रह गए.

पाकिस्तानी मीडिया के प्राइम शोज में मोदी का दौरा ही छाया रहा. पाकिस्तानी गेस्ट पीएम मोदी की तारीफें करते नहीं थक रहे हैं. उन्होंने कहा कि मोदी वहां गए हैं और अपने काम में जुट गए हैं. एक पाकिस्तानी गेस्ट ने कहा,"उनकी वहां 14 मीटिंग्स हैं. वहां वह चार देशों के साथ क्वाड समिट में भी हिस्सा लेंगे. हमें भी उस नजर रखनी चाहिए. हमें पीएम मोदी की तारीफ करनी चाहिए."


एक अन्य टीवी एंकर ने कहा, "ऊपर वाले ने हमारे यानी पाकिस्तानियों के अंदर ऐसी क्वालिटी डाली है कि कोई हमारी कितनी भी बेइज्जती करें, हमें महसूस ही नहीं होता. (वीडियो देखें)

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story