भारत

दिवाली पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने दी बधाई, किया ये ट्वीट

jantaserishta.com
4 Nov 2021 7:00 PM IST
दिवाली पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने दी बधाई, किया ये ट्वीट
x

Imran Khan Wishes Happy Diwali: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान और विपक्ष के कई नेताओं ने गुरुवार को देश के हिंदू समुदाय को दीपावली की शुभकामनाएं दीं पीएम इमरान खान ने ट्वीट किया, ''अपने हिंदू समुदाय को दिवाली की बधाई देता हूं.''

दीपावली हिंदू समुदाय के लिए सबसे बड़े उत्सवों में से एक है. पाकिस्तान में 40 लाख से अधिक हिंदुओं ने अपनी धार्मिक परंपराओं के अनुसार प्रकाश का यह पर्व मनाया. पाकिस्तान के सूचना मंत्री फवाद चौधरी, योजना एवं विकास मंत्री असद उमर और मानवाधिकार मामलों की मंत्री शिरीन मजारी ने भी हिंदू समुदाय के लोगों को दिवाली की बधाई दी.
पाकिस्तानी नेशनल असेंबली में नेता प्रतिपक्ष और मुख्य विपक्षी दल पीएमएल-एन के प्रमुख शहबाज शरीफ ने ट्वीट किया, ''दुआ करता हूं कि रोशनी का यह त्योहार पूरी दुनिया में शांति, प्रेम और खुशी का जरिया बने.''
पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के प्रमुख बिलावल भुट्टो जरदारी ने भी दिवाली की बधाई दी. उन्होंने कहा, ''हमें दिवाली के संदेश को समझने की जरूरत है. यह हमें शिक्षा देता है कि बुराई चाहे कितनी भी ताकतवर हो, सतत संघर्ष और प्रतिबद्धता के जरिये इसका पराजित होना तय है.''
बिलावल भूट्टो ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी का सिद्धांत भी यही है कि अंधेरे, अन्याय और असमानता के खिलाफ लड़ा जाए.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story