भारत

पाक की ड्रोन कोशिश को बीएसएफ ने जम्मू में किया नाकाम

jantaserishta.com
1 April 2023 12:58 PM IST
पाक की ड्रोन कोशिश को बीएसएफ ने जम्मू में किया नाकाम
x

फाइल फोटो

जम्मू (आईएएनएस)| जम्मू के रामगढ़ सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर बीएसएफ ने एक ड्रोन गतिविधि का पता लगाया और प्रभावी ढंग से उसे खदेड़ दिया। बीएसएफ ने कहा, रामगढ़ के सामान्य क्षेत्र में आईबी पर रात करीब 12.15 बजे एक रोशनी देखी दी। सतर्क सैनिकों ने टिमटिमाती रोशनी की ओर फायरिंग की, जिसके कारण उसे वापस जाने के लिए मजबूर होना पड़ा। इलाके की गहन तलाशी ली जा रही है।
जम्मू-कश्मीर में सक्रिय आतंकवादियों के लिए जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास पाकिस्तान से ड्रोन द्वारा हथियार गिराए जाने के कई उदाहरण सामने आए हैं।
बीएसएफ ने अतीत में कई हथियार जखीरे बरामद किए हैं और सीमा पार आतंकवादियों और उनके आकाओं के मंसूबों को नाकाम किया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story