भारत
गिरफ्तार पाकिस्तानी महिला को भेजा गया वापस, भारतीय से शादी की थी
jantaserishta.com
21 Feb 2023 11:08 AM IST

x
बेंगलुरू (आईएएनएस)| पाकिस्तानी महिला नागरिक, जिसने सीमा पार कर एक भारतीय से शादी की थी, उसे वापस अपने देश भेज दिया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। जांच में सामने आया था कि 19 साल की इकरा जिवानी की कोई संदिग्ध या आपराधिक पृष्ठभूमि नहीं है। वह अपने प्रेमी मुलायम सिंह यादव से शादी करने के लिए ही भारत आई थी।
बेलंदूर पुलिस ने 23 जनवरी को उसे उसके पति के साथ गिरफ्तार किया था। पाकिस्तान की इकरा यादव भारत के मुलायम सिंह यादव से ऑनलाइन गेम लूडो के जरिए मिली थी। उन्हें प्यार हो गया और उन्होंने शादी करने का फैसला किया।
इकरा अपने माता-पिता को बताए बिना नेपाल के काठमांडू चली गई। वह बिहार में बीरगंज सीमा के रास्ते भारत में घुस गई।
दोनों 28 सितंबर, 2022 को बेंगलुरु पहुंचे थे और सरजापुर रोड के पास जुन्नासंद्रा में किराए के मकान में रहने लगे। यादव ने अपना आधार कार्ड रवा यादव के नाम से बनवाया था और पासपोर्ट के लिए आवेदन भी किया था।
केंद्रीय जांच एजेंसियों ने पाकिस्तान में उसके माता-पिता को ट्रैक किया और स्थानीय पुलिस को सूचित किया। पुलिस टीम ने इकरा और मुलायम सिंह यादव को गिरफ्तार कर विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) के समक्ष पेश किया।
अधिकारियों ने पुष्टि की कि इकरा को अटारी-वाघा सीमा के माध्यम से पाकिस्तान वापस भेज दिया गया है।
सूत्रों के अनुसार, जांच से पता चला है कि इकरा और मुलायम दोनों की आपराधिक या संदिग्ध पृष्ठभूमि नहीं है।
जांच स्थानीय पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा की गई। दोनों चार साल तक रिलेशनशिप में रहे, इसके बाद लड़की ने बॉर्डर पार कर उसके साथ रहने का फैसला किया।
जब अधिकारियों ने उसे पाकिस्तान डिपोर्ट करने की तैयारी शुरू की, तो इकरा ने वापस जाने से इनकार कर दिया।
पुलिस सूत्रों ने खुलासा किया कि उसने अधिकारियों से अनुरोध किया कि उसे वापस पाकिस्तान न भेजा जाए। युवती ने दावा किया कि चूंकि उसने एक भारतीय से शादी की है, इसलिए उसे यहां उसके साथ रहने की अनुमति दी जानी चाहिए।
सूत्रों ने कहा कि अधिकारियों ने इस संबंध में पाकिस्तान सरकार से संपर्क किया और इस प्रक्रिया में करीब दो महीने लग गए।
Tagsपाकिस्तानी महिलापाकिस्तानकर्नाटककर्नाटक न्यूज़कर्नाटक पुलिसPakistani womenPakistanKarnatakaKarnataka newsKarnataka police
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





