
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | फाइल फोटो
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सोमवार को जम्मू-कश्मीर पुलिस औऱ CRPF ने संयुक्त कार्रवाई के दौरान पाकिस्तानी आतंकवादी को मार गिराया. जानकारी के मुताबिक सुरक्षाबलों को जानकारी मिली थी कि ओपी कंजवुलर गांव में कुछ आतंकी छिपे हुए हैं. इसके बाद सुरक्षाबलों ने घेराबंदी कर ली. एक घर में दो आतंकियों की मौजूदगी होने की आशंका के चलते आसपास के लोगों को सुरक्षित जगह पर भेजा गया.
कार्रवाई के दौरान आतंकियों ने भागने की कोशिश की. साथ ही अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. आतंकियों के जवाब में सुरक्षाबलों की ओर से भी फायरिंग की गई. इस दौरान एक आतंकी को एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया. बताया जा रहा है कि इस मुठभेड़ के दौरान एक अधिकारी को भी गोली लगी है. उन्हें तुरंत श्रीनगर स्थित अस्पताल ले जाया गया.
आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान दो नागरिकों को भी छर्रे लगे हैं. दरअसल, आतंकियों ने अपनी जान बचाने के लिए आम नागरिकों को भी निशाना बनाया. लिहाजा आतंकियों ने ग्रेनेड फेंके. एक घायल को भी 92 बेस अस्पताल में रेफर कर दिया गया है.
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मारे गए आतंकवादी की पहचान पाकिस्तान के निवासी अबू हुर्राह के रूप में की है. सुरक्षाबलों के रिकॉर्ड में अबू हुर्राह आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का एक्टिव सदस्य था. आतंकी के पास से राइफल, एक पिस्टल, ग्रेनेड और अन्य हथियार बरामद हुए हैं.
इसके अलावा कुपवाड़ा जिले में खुफिया इनपुट के आधार पर एक ऑपरेशन में सेना और पुलिस की संयुक्त टीम ने दो आतंकियों को मार गिराया. मारे गए आतंकियों के पास से दो AK-47 राइफल, दो पिस्टल, चार हैंड ग्रेनेड, छह मैग्जीन, पाकिस्तानी करेंसी, कारतूस, खाद्य सामग्री के साथ ही आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद गई है. इस संबंध में सेना और पुलिस के अधिकारियों ने सोमवार को प्रेसवार्ता कर विस्तार से जानकारी दी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





