पाक जासूस! पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों के लिए जासूसी के आरोप में 3 लोग गिरफ्तार, अब हुआ ये खुलासा

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
जयपुर: राजस्थान में तीन पाक जासूस खुफिया एजेंसी के हत्थे चढ़ गए है। पकड़े गए तीनों जासूस पड़ोसी देश पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई को सामरिक सूचनाएं भेजते थे। एडीजी इंटेलीजेंस उमेश मिश्रा ने यह जानकारी दी। तीनों जासूस चूरू, गंगानगर और हनुमानगढ़ के रहने वाले हैं। एडीजी मिश्रा ने बताया कि हनुमानगढ़ निवासी अब्दुल सत्तार नियमित रूप से पाकिस्तान की यात्रा भी कर रहा है। इंटेलीजेंस ने हाल ही में तीनों जिलों के कुल 23 संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की। इस दौरान पता चला है कि संवेदनशील सूचनाएं उपलब्ध कराने की एवज में पाकिस्तानी हैंडलर से मोटी धनराशि मिलती थी। फिलहाल इंटेलीजेंस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच में नए तथ्यों का खुलासा हो सकता है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





