भारत

देश से गद्दारी: पाकिस्तानी जासूसों को भेजा सलाखों के पीछे, भारत में आखिर कितने पाकिस्तानी जासूस?

jantaserishta.com
19 May 2025 5:44 PM IST
देश से गद्दारी: पाकिस्तानी जासूसों को भेजा सलाखों के पीछे, भारत में आखिर कितने पाकिस्तानी जासूस?
x

सांकेतिक तस्वीर

देश के अंदर भी बैठे हैं कई दुश्मन.
गुरदासपुर : पंजाब के गुरदासपुर जिले में पंजाब पुलिस ने दो संदिग्ध पाकिस्तानी जासूसों सुखप्रीत सिंह और करणबीर सिंह को गिरफ्तार किया है. इन पर पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में स्थित भारतीय सैन्य ठिकानों की गोपनीय और महत्वपूर्ण जानकारी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के हैंडलर्स को भेजने का आरोप है.
पुलिस ने दोनों के मोबाइल फोनों की फोरेंसिक जांच की, जिससे पुष्टि हुई कि वे पाकिस्तान को खुफिया जानकारियां भेज रहे थे. जांच के दौरान इनके पास से तीन मोबाइल फोन और .30 बोर के आठ जिंदा कारतूस बरामद किए गए. गुरदासपुर के दौरंगला पुलिस थाने में ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और पूरे मामले की गहन जांच जारी है.
यूट्यूबर ज्योत‍ि मल्होत्रा
इन दिनों मीड‍िया में हर‍ियाणा बेस्ड यूट्यूबर ज्योत‍ि मल्होत्रा की हर तरफ चर्चा हो रही है. ज्योति के साथ ही गजाला, नोमान इलाही समेत कुल पांच लोगों को पुलिस ने अरेस्ट किया है. इन पर पाक‍िस्तान के लिए जासूसी करने या उनकी छव‍ि सुधारने के लिए तैयार प्लान में शामिल करने का आरोप है. सबसे ज्यादा सुर्ख‍ियां बटोर रहा ज्योति मलहोत्रा केस में सवाल उठ रहे हैं कि आख‍िर कैसे एक बेरोजगार युवा लड़की पाकिस्तान, चीन, इंडोनेशिया का दौरा कर लेती है. उसका खर्च कहां से आता है, पुलिस उसका पूरा मनी ट्रेल खंगाल रही है. इस बात का शक जताया जा रहा है कि उसकी ये सभी यात्राएं स्पांसर की गई हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story