भारत
4 बच्चों को लेकर पाकिस्तानी भाभी सीमा हैदर ने किया हैरान करने वाला खुलासा
jantaserishta.com
6 Sept 2023 6:06 PM IST

x
नई दिल्ली: पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते भारत आए हुए पाकिस्तानी भाभी सीमा हैदर को कई महीने बीत चुके हैं। ग्रेटर नोएडा स्थित सचिन के गांव में रह रही सीमा रोजाना कोई न कोई ऐसा बयान दे देती है, जिससे उस पर चर्चा होने लगती है। सीमा पाकिस्तान से अपने चार बच्चों के साथ यहां आई है। उसका पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर सऊदी अरब में रहता है और वहीं से उसने साफ किया है कि वह अपने बच्चों को लेकर जरूर जाएगा। हाल ही में सीमा हैदर से सवाल किया गया कि आखिर उसके चार बच्चे अब किसे पापा बोलते हैं? सचिन मीणा को या फिर गुलाम हैदर को? इस पर सीमा ने चौंकाने वाला जवाब दिया और बताया कि उसके बच्चे गुलाम हैदर को सिर्फ हैदर कहकर ही पुकारते थे।
न्यूज 18 से बात करते हुए सीमा हैदर ने कहा, ''मेरा बड़ा लड़का जब पाकिस्तान में रहता था, तब भी गुलाम हैदर को सिर्फ हैदर ही कहता था। दरअसल, गुलाम हैदर हमें इतना समय नहीं देते थे। हमारे बीच लड़ाई वगैरह ही होती थी। तब मेरे पास फोन भी नहीं था। उनके पाकिस्तान से जाने के बाद ही फोन भी मैंने लिया। सचिन को छोटी लड़की और बाकी सब पापा ही कहते हैं।'' सीमा ने बताया कि तीन-साढ़े तीन साल से उसका और गुलाम का रिश्ता नहीं रहा। हम दोनों के बीच लड़ाई होती थी। मैंने उनसे कहा कि मैंने बेटी की पढ़ाई के लिए हम कराची में रहे।
सीमा हैदर ने कहा कि मेरी मां का 2002-03 में निधन हो गया था, लेकिन मेरे पिता ने दोबारा शादी नहीं की। इसके बाद हमें पाल-पोसकर बड़ा किया। हम लोग काफी अमीर नहीं थे। सीमा ने कहा कि जब से वह भारत आई है, तब से गुलाम हैदर ने कोई भी उससे संपर्क नहीं किया। उसने कहा, ''वह (गुलाम) सिर्फ मीडिया में ही बोलते हैं। मुझसे कोई संपर्क नहीं किया।'' सीमा से जब पूछा गया कि अब भी उसे सीमा हैदर ही कहा जाता है तो इस पर क्या बुरा लगता है? इस सवाल पर इंटरव्यू में सीमा हैदर ने कहा कि बहुत ज्यादा बुरा लगता है। मेरे पुराने दुख याद आ जाते हैं। सीमा ने बताया कि हमारी शादी हो चुकी है और अब मैं सीमा मीणा बन चुकी हूं। अभी फिर से शादी का प्लान है और धूमधाम से सबके सामने होगी, जिससे पूरे पाकिस्तान को पता चल जाए कि सीमा दुखी नहीं है।
Tagsपाकिस्तानपाकिस्तानी भाभी सीमा हैदरसीमा हैदरसीमा हैदर खुलासाPakistanPakistani Bhabhi Seema HaiderSeema HaiderSeema Haider Revealed
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





