भारत
पाकिस्तानी पासपोर्ट अब भी 'सबसे कमजोर', भारत ने लगाई 8 अंकों की बड़ी छलांग, अब 59 देशों में कर सकेंगे वीजा फ्री एंट्री
jantaserishta.com
24 July 2025 3:01 PM IST

x
नई दिल्ली: दुनियाभर के देशों के पासपोर्ट की नई रैंकिंग सामने आ गई है। पासपोर्ट इंडेक्स में भारत ने बड़ी छलांग लगाई है, जबकि पाकिस्तान का पासपोर्ट सबसे कमजोर पासपोर्ट्स में शामिल है। हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2025 के अनुसार, दुनिया के पासपोर्ट्स की रैंकिंग में सिंगापुर शीर्ष पर है, जबकि जापान और दक्षिण कोरिया दूसरे स्थान पर हैं। इसके अलावा, भारत और यूएई जैसे देशों ने पासपोर्ट रैंकिंग में बड़ी छलांग लगाई है। भारत छह महीने में आठ स्थान की छलांग लगाकर 85वें से 77वें स्थान पर पहुंच गया है।
हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2025 के अनुसार, पाकिस्तान का पासपोर्ट दुनिया में सबसे कमजोर पासपोर्ट्स में से एक है, जो केवल 32 देशों में वीजा-मुक्त यात्रा की सुविधा देता है। पाकिस्तान 96वें स्थान पर है, जो सोमालिया, यमन, इराक, सीरिया और अफगानिस्तान जैसे युद्धग्रस्त देशों से बेहतर है। पिछले साल 2024 में, पाकिस्तान का पासपोर्ट यमन के साथ चौथा सबसे कमजोर था।
हेनले पासपोर्ट इंडेक्स के मुताबिक, पासपोर्ट रैंकिंग में सिंगापुर पहले स्थान पर है, जबकि जापान और दक्षिण कोरिया दूसरे स्थान पर हैं। इसके बाद सात यूरोपीय देश- डेनमार्क, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, आयरलैंड, इटली और स्पेन आते हैं, जो तीसरे स्थान पर हैं। इसके अलावा, ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, लक्जमबर्ग, नीदरलैंड, नॉर्वे, पुर्तगाल और स्वीडन चौथे स्थान पर हैं, जबकि न्यूजीलैंड, ग्रीस और स्विट्जरलैंड पांचवें स्थान पर हैं।
साथ ही ब्रिटेन और अमेरिका की रैंकिंग में गिरावट आई है। दोनों एक-एक स्थान नीचे खिसक गए हैं। ब्रिटेन और अमेरिका पासपोर्ट रैंकिंग में गिरकर क्रमशः 6ठे और 10वें स्थान पर पहुंच गए हैं। 2015 और 2014 में वे दोनों सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट थे।
इसके अलावा, सऊदी अरब ने वीजा-मुक्त पहुंच में सबसे बड़ी बढ़त हासिल की है। संयुक्त अरब अमीरात ने 10 साल में 34 स्थान की छलांग लगाई, 42वें से 8वें स्थान पर पहुंचकर टॉप 10 में शामिल हुआ है। साथ ही चीन भी 2015 से 34 स्थान ऊपर चढ़कर 94वें से 60वें स्थान पर पहुंचा। हालांकि, उसे यूरोप के शेंगेन क्षेत्र में वीजा-मुक्त प्रवेश नहीं मिला है। बता दें कि यह रैंकिंग 199 पासपोर्ट्स के वीजा-मुक्त गंतव्यों (227) के आधार पर तैयार की गई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





