भारत
BIG BREAKING: भारतीय सीमा में घुस रहा था पाकिस्तानी घुसपैठिया, BSF ने कर दिया ढेर
jantaserishta.com
26 Feb 2025 10:06 AM IST

x
चंडीगढ़: सीमा सुरक्षा बल (BSF) के सतर्क जवानों ने पठानकोट के अंतरराष्ट्रीय सीमा (IB) क्षेत्र में घुसपैठ की एक कोशिश को नाकाम कर दिया है. बीएसएफ के अनुसार, 26 फरवरी की तड़के सुबह ताशपतन बॉर्डर पोस्ट (BOP) पर जवानों ने सीमा के पार संदिग्ध गतिविधि देखी.
जानकारी के मुताबिक एक घुसपैठिया भारतीय सीमा में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था. BSF के जवानों ने उसे चेताया लेकिन उसने चेतावनी को नजरअंदाज कर आगे बढ़ना जारी रखा. खतरे को भांपते हुए जवानों ने उसे मार गिराया.
फिलहाल घुसपैठिए की पहचान और मकसद का पता लगाया जा रहा है. BSF ने इस घुसपैठ को सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा मानते हुए हाई अलर्ट जारी कर दिया है. बीएसएफ अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान रेंजर्स के साथ इस मुद्दे पर कड़ा विरोध दर्ज कराया जाएगा.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





