भारत

घर की छत पर फहराया पाकिस्तानी झंडा, बाप-बेटे पहुंचे सलाखों के पीछे

jantaserishta.com
28 Sept 2023 9:37 AM IST
घर की छत पर फहराया पाकिस्तानी झंडा, बाप-बेटे पहुंचे सलाखों के पीछे
x
देखें वीडियो.
मुरादाबाद : उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक घर पर पाकिस्तान का झंडा फहराए जाने का मामला सामने आया है. किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और मौके पर पहुंची. फिलहाल, पुलिस ने पाकिस्तान के झंडे को घर से उतरवा दिया है. साथ ही मकान मालिक व उसके बेटे के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है.
बता दें कि पूरा मामला भगतपुर थाना क्षेत्र गांव बुढ़ानपुर अलीगंज का है, जहां कपड़े का काम करने वाले रईस के घर पर पाकिस्तान का झंडा लगाए जाने की सूचना पुलिस को मिली थी. इसके बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची तो देखा घर की छत पर पाकिस्तान का झंडा लहरा रहा है. पुलिस ने इसकी फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी की और फिर उसके बाद झंडे को उतरवा दिया.
मौके से ही रईस (45) और उसके बेटे सलमान (25) को गिरफ्तार कर लिया गया. दोनों पर धारा 153 ए, 153 बी के तहत देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया है. एलआईयू के साथ-साथ पुलिस और अन्य एजेंसी भी गिरफ्तार किए गए पिता-पुत्र से पूछताछ कर रही हैं. अब उनको कोर्ट में पेश किया जाएगा.
मामले में SSP हेमराज मीणा ने बताया कि आरोपी और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है. उनपर पाकिस्तानी ध्वज को अपने घर की छत पर फहराने का आरोप है. इसके कुछ फोटोज और वीडियोज भी सामने आए हैं. मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जांच के बाद कार्रवाई की है. गुरुवार (28 सितंबर) को उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story