भारत

बॉर्डर पर पाकिस्तानी ड्रोन देखा गया, फायरिंग के बाद लौटा

jantaserishta.com
15 May 2022 11:23 AM IST
बॉर्डर पर पाकिस्तानी ड्रोन देखा गया, फायरिंग के बाद लौटा
x

नई दिल्ली: पंजाब के पठानकोट (Pathankot) में भारत-पाकिस्तान सीमा के नजदीक पाकिस्तानी ड्रोन की मूवमेंट देखी गई है. ये ड्रोन पाकिस्तान से भारतीय सीमा में दाखिल हुआ था. घटना पठानकोट के बमियाल सेक्टर में बॉर्डर के नजदीक सुबह 4:10 बजे की है. पाकिस्तानी ड्रोन को सबसे पहले पहाड़ीपुर बॉर्डर पोस्ट के नजदीक बीएसएफ ने देखा. जिसके बाद बीएसएफ के जवानों ने ड्रोन (Pakistan Drone in India) पर फायरिंग की. जिसके बाद ड्रोन पाकिस्तान की तरफ लौट गया. घटना के बाद बीएसएफ और पंजाब पुलिस ने बॉर्डर के नजदीक के इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है. पाकिस्तानी ड्रोन इससे पहले भी पठानकोट में देखे जा चुके हैं. जिन्हें तुरंत एक्शन लेकर भगा दिया जाता है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story