भारत
अंतरराष्ट्रीय सीमा पर फिर दिखा पाकिस्तानी ड्रोन, सुरक्षा बलों ने गोलीबारी कर खदेड़ा
jantaserishta.com
26 Sept 2022 1:09 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक बार फिर पाकिस्तान की ड्रोन के जरिए ड्रग्स और हथियार भेजने की साजिश को नाकाम कर दिया। पंजाब की अंतरराष्ट्रीय सीमा के अंदर घुसे पाकिस्तानी ड्रोन को गोलीबारी कर जवानों ने खदेड़ दिया। बीएसएफ की तरफ से ये जानकारी दी गई है। बीएसएफ ने बताया कि रविवार रात को 9 बजकर 40 मिनट पर गुरदासपुर में 58 बटालियन की चौतरा बीओपी पर पाकिस्तान की तरफ से एक ड्रोन भारतीय सीमा में घुसा। वह तकरीबन 10 बजे पीओपी चकरी के इलाके से वापस जाता देखा गया। बीएसएफ जवानों ने ड्रोन पर 56 राउंड गोलीबारी की और 8 रोशनी करने वाले बम भी चलाए। इसके बाद ड्रोन पाकिस्तान की तरफ चला गया।
गुरदासपुर सेक्टर के डीआईजी प्रभाकर जोशी ने मौके का जायजा लिया और जवानों सहित स्थानीय नागरिकों से बातचीत भी की। उन्होंने बताया कि रात से ही पूरे इलाके का सघन तलाशी अभियान सीमा सुरक्षा बल और पुलिस के साथ मिलकर किया जा रहा है। मुस्तैद जवानों द्वारा पाकिस्तान की तरफ से की जाने वाली हर नापाक साजिश का मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





