भारत

पंजाब में फिर मिला पाकिस्तानी ड्रोन, 5 किलो हेरोइन भी बरामद

jantaserishta.com
2 Dec 2022 2:37 PM IST
पंजाब में फिर मिला पाकिस्तानी ड्रोन, 5 किलो हेरोइन भी बरामद
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान की ड्रग्स भेजने की नापाक कोशिश को एक बार फिर विफल कर दिया है। बीएसएफ और पंजाब पुलिस के संयुक्त अभियान में तरनतारन की भारत-पाकिस्तान सीमा के पास खेतों से एक ड्रोन बरामद किया गया है। वहीं इसमें लाई गई 5 किलोग्राम हेरोइन भी बरामद की गई है। ड्रोन उच्च तकनीक से लैस बताया जा रहा है। पंजाब पुलिस और बीएसएफ ने बताया कि शुक्रवार सुबह बीएसएफ और पुलिस के संयुक्त तलाशी अभियान में जवानों ने तरनतारन जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास एक क्रेश हेक्साकॉप्टर ड्रोन बरामद किया है। इसी ड्रोन से लाई गई 5 किलो हेरोइन के पैकेट भी बरामद किए गए हैं। हालांकि ड्रोन कैसे गिरा इसकी जानकारी फिलहाल नहीं मिल पाई है, लेकिन बीएसएफ का कहना है कि 2 दिन पहले इसी इलाके में एक ड्रोन के ऊपर जवानों द्वारा गोलीबारी की गई थी।
गौरतलब है कि 28 नवंबर देर रात को भी बीएसएफ ने तरनतारन जिले में एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया था। जानकारी के मुताबिक इस साल बीएसएफ ने अलग अलग सीमाओं पर ड्रग्स और हथियार लाने वाले 16 पाकिस्तानी ड्रोनों को मार गिराया है। बीएसएफ के डीजी पंकज कुमार सिंह ने बताया था कि उन्होंने ड्रोन घुसपैठ रोकने के लिए सीमा पर एंटी ड्रोन सिस्टम लगाए हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story