जलील होने के बाद भी नहीं सुधर रहा पाकिस्तान, कश्मीर को लेकर ये काम करेगा!

इस्लामाबाद: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में 22 और 23 मार्च को मुस्लिम मुल्कों के संगठन ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कंट्रीज की एक मीटिंग का आयोजन है। इस बैठक में 48 मुस्लिम देशों के विदेश मंत्री हिस्सा ले सकते हैं। बीते कई सालों में ऐसी मीटिंग्स में कश्मीर का मुद्दा उठाने वाले पाकिस्तान ने एक बार फिर से ऐसी ही तैयारी कर रखी है। हालांकि कई बार उसे इस्लामिक देशों की मीटिंग में जलील होना पड़ा है। दरअसल पाकिस्तान ने जरूर कई बार इस मुद्दे को उठाया, लेकिन सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात समेत कई देशों ने इस पर कोई प्रतिक्रिया तक नहीं दी। इस पर इमरान खान यह शिकायत भी कर चुके हैं कि इस्लामिक देश कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान का साथ नहीं दे रहे हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





