भारत
पाकिस्तान ने आज भारतीय मछुआरों को वाघा बॉर्डर के जरिए भारत को सौंपा
Nil dhankar
24 Jan 2022 10:16 PM IST

x
दिल्ली। पाकिस्तान ने आज 20 मछुआरों को रिहा किया, मछुआरों को वाघा बॉर्डर के जरिए भारत को सौंपा गया। प्रोटोकॉल अधिकारी अरुण पाल ने बताया, "20 मछुआरे 2017 में मछली पकड़ने के लिए गुजरात के तटीय इलाके के भीतर होते हुए अपनी कश्ती समुद्र में लेकर गए थे।"
गौरतलब है कि इस साल की शुरुआत में भारत और पाकिस्तान द्वारा आदान-प्रदान किए गए कैदियों की सूची के तहत, पाकिस्तान में कम से कम 628 भारतीय कैदी हैं। इसमें से जिनमें 51 नागरिक और 577 मछुआरे शामिल हैं। वहीं भारत सरकार ने भी 355 पाकिस्तानी कैदियों की सूची साझा की, जिनमें 282 नागरिक और 73 मछुआरे शामिल हैं।
Next Story





