भारत

भारत में पाकिस्तान सरकार का 'X' अकाउंट ब्लॉक

jantaserishta.com
24 April 2025 10:44 AM IST
भारत में पाकिस्तान सरकार का X अकाउंट ब्लॉक
x

नई दिल्ली: पाकिस्तान सरकार का X अकाउंट ब्लॉक कर दिया गया है, भारत के IT मंत्रालय के कहने पर एक्शन हुआ है। इस समय पहलगाम हमले के बाद पूरा देश आक्रोशित है, पाकिस्तान के खिलाफ किसी बड़े हमले की मांग कर रहा है। ऐसे में लगातार अलग-अलग स्तर पर पाकिस्तान को झटका देने के लिए सरकार की तरफ से फैसले लिए जा रहे हैं। इसी कड़ी में अब भारत सरकार के कहने पर पाकिस्तान सरकार का एक्स अकाउंट ब्लॉक हो चुका है।

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में जान गंवाने वाले मृतकों का आज गुरुवार को अंतिम संस्कार किया जा रहा है। गुजरात में मृतक पिता यतीशभाई सुधीरभाई परमार और पुत्र स्मित यतीशभाई परमार की साथ में अंतिम यात्रा निकल रही है।
वहीं, पुणे में मृतक संतोष जगदाले को बेटी असावरी ने मुखाग्नि दी। ओडिशा के प्रशांत सतपथी की अंतिम यात्रा शुरू हो गई है। हजारों की संख्या में भीड़ जुटी हुई है।
इनके अलावा जिन मृतकों का आज अंतिम संस्कार होना है, उनमें जयपुर के CA नीरज उधवानी, बिहार के IB ऑफिसर मनीष रंजन, पुणे के कौस्तुभ गणबोटे, बेंगलुरु के मंजूनाथ, इंदौर के सुशील नथानियल, रायपुर के दिनेश मिरानिया और भारत भूषण और गुजरात के तीन मृतक शामिल हैं।
उधर कानपुर के शुभम द्विवेदी के घर CM योगी आदित्यनाथ पहुंचे हैं। कुछ ही देर में शुभम की अंतिम यात्रा शुरू होगी। शुभम के पिता ने कहा- दो टके के आतंकवादी भारत सरकार को चुनौती देकर चले गए। सरकार को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।​​​​​​​
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story