घर में फहराया पाकिस्तान का झंडा, इलाके में तनावपूर्ण माहौल

गोरखपुर. यूपी के गोरखपुर में कथित पाकिस्तान का झंडा लगाने को लेकर माहौल तनावपूर्ण हो गया. दरअसल जिले के चौरीचौरा थाना क्षेत्र के मुंडेरा बाजार के वार्ड नंबर 10 में एक मुस्लिम समुदाय के घर पर पाकिस्तान का झंडा लगे होने की बात को लेकर हिंदूवादी संगठनों ने जमकर प्रदर्शन किया. पाकिस्तान का झंडा लगा होने की सूचना पर हिन्दू संग़ठन की आक्रोशित भीड़ अल्पसंख्यक समुदाय के घर पहुंच गई. इस दौरान आक्रोशित हिंदू समर्थकों ने मौके पर पत्थरबाजी करके ने एक वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया. जिस पर अनहोनी की आशंका को देखते हुए आरोपियों ने घर का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया. इस बीच हंगामे की सूचना पर मौके पर चौरीचौरा और झगहां थाने की पुलिस फोर्स पहुंच गयी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





