
x
Pakistan पाकिस्तान: नॉर्थ वजीरिस्तान के इसोरी इलाके में एक दुखद घटना में दो बच्चों की जान चली गई। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि एक मदरसे के अंदर जोरदार धमाका हुआ। बच्चे मदरसे के अंदर खेल रहे थे, तभी अचानक तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। इस विस्फोट में 8 बच्चों के घायल होने की भी खबर है। घायल बच्चों को पास के अस्पताल में ले जाया गया, जबकि सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया और जांच शुरू कर दी।
समा टीवी ने सूत्रों के हवाले से बताया कि घायलों की स्थानीय मेडिकल टीमें जांच कर रही हैं। आशंका है कि ये लैंड माइन ब्लास्ट था जिसे कथित रूप से आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई के दौरान आतंकवादियों ने दहशत फैलाने और सुरक्षा बलों को रोकने के लिए खैबर पख्तूनख्वा में बड़ी संख्या में बिछाया था। पहले, इस इलाके के आसपास की पहाड़ियों का आतंकवादी अपनी नापाक गतिविधियों को छिपाने और छुपने के लिए इस्तेमाल करते थे।
खैबर पख्तूनख्वा में कुल 114 वर्ग किलोमीटर इलाके में लैंडमाइन और विस्फोटक उपकरण होने की पहचान की गई थी। डॉन ने अपनी रिपोर्ट में इस हफ्ते की शुरुआत में हुए एक धमाके का भी जिक्र किया है। बताया है कि गुरुवार को ही ये पता चला कि हफ्ते की शुरुआत में नॉर्थ वजीरिस्तान के मीर अली सबडिवीजन के एक स्कूल को उड़ाया गया जिससे 600 से ज्यादा छात्र घर पर बैठने को मजबूर हैं।
मीडिया हाउस के मुताबिक सोमवार रात को, अज्ञात आतंकवादियों ने अयाज कोट के एक सरकारी प्राइमरी स्कूल को बम से उड़ा दिया था। अज्ञात हमलावरों ने स्कूल में विस्फोटक लगाए थे और सोमवार देर रात उसे उड़ा दिया। यह घटना साउथ वजीरिस्तान में कैडेट कॉलेज वाना पर हुए आतंकवादी हमले के कुछ हफ्ते बाद ही हुई थी।
वहीं, अक्टूबर में, लक्की मरवत जिले में एक लड़कियों के प्राइमरी स्कूल में हुए धमाके से बिल्डिंग को थोड़ा नुकसान हुआ था। पिछले साल मई में, नॉर्थ वजीरिस्तान जिले की तहसील शेवा में अज्ञात आतंकवादियों ने लड़कियों के एक प्राइवेट स्कूल को उड़ा दिया था। स्थानीय प्रशासन ने इसको शिक्षा पर अटैक की गतिविधि बताया था।
Tagsनॉर्थ वजीरिस्तानपाकिस्तानमदरसा धमाकालैंडमाइनबच्चों की मौतघायलखैबर पख्तूनख्वास्कूल विस्फोटआतंकवादजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





