भारत

अस्पताल में पाकिस्तान ने गिराया बम, 400 लोगों की मौत

Nilmani Pal
17 March 2026 6:13 AM IST
अस्पताल में पाकिस्तान ने गिराया बम, 400 लोगों की मौत
x
ब्रेकिंग

बड़ी खबर. पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है. अफगानिस्तान का दावा है कि पाकिस्तान ने राजधानी काबुल के एक अस्पताल को एयरस्ट्राइक में निशाना बनाया है. इसमें 400 लोगों की जान चली गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो गए. हालांकि, पाकिस्तान की ओर से इन आरोपों को ख़ारिज कर दिया गया है.

अफगानिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता शराफत जमान ने काबुल में नशा मुक्ति केंद्र के इस्तेमाल में हो रहे एक अस्पताल पर हमला किया. इस हमले में 400 मासूमों की जान चली गई. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता ने अफगानिस्तान के आरोपों को पूरी तरह से निराधार बताते हुए खारिज कर दिया. पाकिस्तान के सूचना मंत्रालय ने भी साफ किया कि हमले बेहद सटीक थे और केवल मिलिट्री ठिकानों और आतंकवादी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाया गया था, किसी भी ऐसे जगह को टारगेट नहीं किया गया जहां आम लोग रहे. दोनों देशों के बीच यह तनाव सीमा पर भी बढ़ता जा रहा है. अफगान अधिकारियों के अनुसार, हाल ही में सीमा के पास हुई गोलाबारी में चार लोग मारे गए, जिनमें दो बच्चे भी शामिल हैं. वहीं पाकिस्तान यह आरोप लगाता रहा है कि अफगानिस्तान में मौजूद अलग-अलग उग्रवादी संगठन उसके देश में हमले करते हैं. दूसरी ओर, तालिबान सरकार इन आरोपों से इनकार करती आई है.

इस बीच, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने अफगानिस्तान से आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आग्रह किया है ताकि इलाके में स्टेबिलिटी बनी रहे. फरवरी के अंत से दोनों देशों के बीच हमले तेज हुए है और यह झड़पें अब तीसरे हफ्ते में एंट्री कर चुकी है.

Next Story