विश्व

पाकिस्तानः लाहौर में आतंकी हाफिज सईद के घर के पास बड़ा धमाका, देखें वीडियो

jantaserishta.com
23 Jun 2021 1:02 PM IST
पाकिस्तानः लाहौर में आतंकी हाफिज सईद के घर के पास बड़ा धमाका, देखें वीडियो
x

इस्लामाबाद. पाकिस्तान स्थित लाहौर में मोस्ट वांटेड आतंकी हाफिज सईद के घर के करीब ब्लास्ट हुआ है. इसमें 10-20 लोगों के घायल होने की सूचना है. मिली जानकारी के अनुसार जौहर टाउन के अकबर चौक में यह धमाका हुआ. धमाका होते ही मौके पर सुरक्षा एजेंसियां पहुंच गईं. स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस घर के बाहर धमाका हुआ वह संदिग्ध लोग आते जाते रहते थे. हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि ब्लास्ट के वक्त हाफिज सईद घर में था या नहीं.





पाकिस्तानी समाचार चैनल ARY न्यूज के अनुसार 2-3 लोग मामूली तौर पर जख्मी हैं वहीं कम से कम 4 लोग गंभीर हैं और उन्हें ICU में भर्ती कराए गए हैं. धमाके के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने कहा कि अभी कुछ भी कहना जल्दीबाजी हो सकती है. हो सकता है कि गैस की पाइपलाइन में भी ब्लास्ट हो सकता है. अभी इसकी जांच जारी है. वहीं हाफिज सईद से जुड़े सवाल को पुलिस अधिकारी ने अनसुना करते हुए कहा कि अभी इस बाबत जांच जारी है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story