Top News

पाकिस्तान, अंजू उर्फ फातिमा और अब सीमा हैदर, वकील ने कह दी बड़ी बात

jantaserishta.com
2 Dec 2023 10:37 AM GMT
पाकिस्तान, अंजू उर्फ फातिमा और अब सीमा हैदर, वकील ने कह दी बड़ी बात
x

दिल्ली: अंजू के पाकिस्तान से भारत लौट आने के बाद सीमा हैदर के वकील ने टेस्ट कराने की मांग की थी। अब सीमा हैदर से तुलना करने पर पाकिस्तानी हसीना के वकील का फिर एक बयान आया है। सीमा हैदर के वकील एपी सिंह ने सीमा को ‘खुली किताब’ बताया है और अंजू को पति और बच्चों को धोखा देने वाला बताया है। बता दें कि अंजू पांच महीने पहले जयपुर से पाकिस्तान चली गई थी। वहां उसने अपने प्रेमी नसरुल्ला से निकाह कर लिया था। इसी तरह पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर ने सचिन मीणा से शादी कर ली थी। उनका केस उनके वकील एपी सिंह ने लड़ रहे हैं।

पाकिस्तानी हसीना सीमा हैदर के वकील ने कहा है कि अंजू को सीमा हैदर की तरह नहीं देखना चाहिए। अंजू अपने घरवालों को बिना बताए और बच्चों को छोड़कर चली गई थी, जबकि सीमा अपने सभी बच्चों को साथ लेकर आई थी। वकील ने सीमा हैदर तो खुली किताब भी बताया है। उन्होंने कहा कि सीमा हैदर जो भी करती है पूरा देश जानता है। इस दौरान एपी सिंह ने बताया कि अंजू अपने पति को धोखा देकर गई थी, उनका पति कहता रहा, बुलाता रहा लेकिन वापस नहीं आई। पाकिस्तान से लौटी अंजू के लिए सीमा हैदर के वकील एपी सिंह का रुख काफी सख्त दिखाई दे रहा है।

मंगलवार रात पाकिस्तान छोड़कर भारत आई अंजू के बारे में चर्चा चल रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि अंजू पति अरविंद से तलाक लेने और अपने बच्चों को साथ ले जाने के लिए वापस आई है। इस बारे में अंजू के पति नसरुल्ला ने भी एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वह भारत अपने कुछ जरूरी कानूनी काम करने गई है। इस बात पर अब पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर के वकील ने अंजू के बच्चों की कस्टडी को लेकर भी कुछ बातें बताई हैं। उन्होंने कहा कि यह कोर्ट तय करेगा कि बच्चे किसकी कस्टडी में रहेंगे। इसके साथ ही अरविंद और अंजू के बच्चे बड़े हो गए हैं तो उनसे भी पूछा जाएगा कि वह किनके साथ रहना चाहते हैं।

बता दें अंजू के भारत आने के बाद उसके अपनों ने उसे ठुकरा दिया है। पिता ने घर आने से मना कर दिया है। पति के घर के दरवाजे भी अंजू के लिए बंद हो गए हैं। ऐसे में अंजू के लिए भारत आने के बाद मुश्किलें बढ़ गई हैं। अंजू गांव वालों ने भी अंजू को लेकर काफी तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने उसे गांव में आने पर मारने तक के लिए कह दिया है।

Next Story