भारत
पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, भारतीय सैनिकों ने मुंहतोड़ जवाब दिया
jantaserishta.com
28 Oct 2025 2:27 PM IST

x
नई दिल्ली: पाकिस्तानी सेना ने 26 और 27 अक्टूबर की दरमियानी रात को नियंत्रण रेखा (LoC) पर सीजफायर का उल्लंघन किया. पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के लीपा घाटी में भारतीय सेना की चौकियों पर छोटे हथियारों से गोलीबारी और मोटार्र दागे.
सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना की तरफ से की गई अकारण गोलीबारी के जवाब में भारतीय सेना ने भी उचित जवाबी कार्रवाई की. भारतीय सेना ने माकूल और मुंहतोड़ जवाब देते हुए पाकिस्तानी सेना की नापाक हरकतों का जवाब दिया है.
सीजफायर के उल्लंघन की यह घटना लीपा वैली के इलाके में हुई. पाकिस्तानी सेना ने रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए भारतीय सेना की चौकियों को निशाना बनाया था. भारतीय सेना की तरफ से उचित और माकूल जवाबी कार्रवाई के बाद नियंत्रण रेखा पर तनाव बढ़ गया है. भारतीय सेना किसी भी उकसावे का जवाब देने के लिए तैयार है.
Tagsपाकिस्तानी सेनाLoC पर सीजफायर का उल्लंघनसीजफायर उल्लंघनpakistan armyCeasefire violations along the LoCceasefire violations
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





