भारत
गलती से सीमा पार करने वाले बीएसएफ के जवान को पाक रेंजर्स ने पकड़ा, वापसी का इंतजार
jantaserishta.com
8 Dec 2022 12:41 PM IST

x
DEMO PIC
वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पाक रेंजर्स से बातचीत कर जवान को भारत को सौंपे जाने का इंतजार है।
नई दिल्ली (आईएएनएस)| पाकिस्तानी रेंजर्स ने भारतीय सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान को बुधवार को पकड़ लिया। जवान गश्त के दौरान गलती से सीमा पार कर गया था। घटना पंजाब के अबोहर सेक्टर की है। बीएसएफ का कहना है कि जवान की वापसी का इंतजार किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक बीएसएफ जवान के गलती से सीमा पार कर जाने के इस मामले में बीएसएफ के अधिकारियों ने कहा कि बुधवार को तड़के गश्त के दौरान और घने कोहरे के कारण एक जवान पाकिस्तान की तरफ चला गया। पाकिस्तानी सीमा में जाने पर जवान को पाक रेंजर्स के जवानों ने पकड़ लिया। दिल्ली में एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पाक रेंजर्स से बातचीत कर जवान को भारत को सौंपे जाने का इंतजार है।
गौरतलब है कि पंजाब के सीमावर्ती इलाके अबोहर सेक्टर में हाल के दिनों में ये दूसरी घटना है।
पिछले हफ्ते भी भारत-पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर जीरो लाइन गश्त के दौरान बीएसएफ का एक जवान पाकिस्तान की तरफ चला गया था। हालांकि, उसी दिन पाकिस्तान रेंजर्स ने फ्लैग मीटिंग के बाद जवान को बीएसएफ को वापस सौंप दिया था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





