पाक पीएम शहबाज शरीफ ने की पीएम मोदी से बातचीत की पेशकश, कश्मीर मुद्दे को लेकर कही बड़ी बात

नई दिल्ली: पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री बनते ही शहबाज शरीफ ने भारत को लेकर बड़ा बयान दिया है. उनकी तरफ से कश्मीर मुद्दे पर बयान दिया गया है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे का समाधान कश्मीरी लोगों की इच्छा के मुताबिक किया जाना चाहिए.
पाकिस्तान के सियासी ड्रामे की एक महीने की कहानी
पाकिस्तान आज फिर से 'पुराना' हो जाएगा. 'नया पाकिस्तान' का वादा कर सत्ता में आए इमरान खान अब जा चुके हैं और 'पुराना पाकिस्तान' की हिमाकत करने वाले सत्ता में आ चुके हैं. पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) के शहबाज शरीफ अब पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री होंगे. कल तक शहबाज पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में विपक्ष के नेता थे, लेकिन आज से वो 'वजीर-ए-आजम' कहे जाएंगे.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





