भारत

भारतीय पत्रकार के सवाल से भागे पाक पीएम इमरान, RSS का किया जिक्र, देखें वीडियो

jantaserishta.com
16 July 2021 9:00 PM IST
भारतीय पत्रकार के सवाल से भागे पाक पीएम इमरान, RSS का किया जिक्र, देखें वीडियो
x

ताशकंद:- पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान इन दिनों पूरी दुनिया में खुद को आतंकवाद से सबसे ज्यादा पीड़ित देश बताकर हमदर्दी बटोरने के मिशन में जुटे हुए हैं। उज्बेकिस्तान के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे इमरान से जब भारत-पाकिस्तान की दोस्ती पर सवाल किया गया तो वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को बदनाम करने लगे। इतना ही नहीं, जब उनसे तालिबान के साथ पाकिस्तान के रिश्तों पर पूछा गया तो इमरान ने बिना जवाब दिए भागने में ही भलाई समझी।

इमरान खान उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद में मध्य और दक्षिण एशियाई देशों के दो दिवसीय सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे हैं। यहां पर जब समाचार एजेंसी एएनआई के रिपोर्टर ने सवाल किया कि क्या बात और आतंकवाद एक साथ चल सकता है? यह भारत की तरफ से आपसे सीधा सवाल है। इसका जवाब देते हुए इमरान ने भारत पाकिस्तान के बीच कड़वाहट का ठीकरा आरएसएस पर फोड़ दिया।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story