भारत

बड़ा एक्शन: BSF ने पाक घुसपैठिए को किया ढेर, तलाशी अभियान जारी

jantaserishta.com
3 Jan 2023 11:00 AM IST
बड़ा एक्शन: BSF ने पाक घुसपैठिए को किया ढेर, तलाशी अभियान जारी
x
बीएसएफ की तरफ से ये जानकारी दी गयी है।
नई दिल्ली (आईएएनएस)| सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पंजाब की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को ढेर कर दिया। जानकारी के मुताबिक पाक घुसपैठिया गुरदासपुर सेक्टर में हथियार के साथ भारतीय सीमा में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था। बीएसएफ की तरफ से ये जानकारी दी गयी है। बीएसएफ के प्रवक्ता ने बताया कि मंगलवार सुबह लगभग 8.30 बजे, पंजाब के गुरदासपुर सेक्टर के बीओपी चन्ना के बीएसएफ जवानों ने फेंसिंग के आगे एक सशस्त्र पाक घुसपैठिए की संदिग्ध गतिविधि देखी, जो पाकिस्तान की ओर से फेंस की ओर आ रहा था। घुसपैठिये के हाथ में हथियार देख जवानों ने उसे चुनौती दी।
जानकारी के मुताबिक संदिग्ध घुसपैठिए को बीएसएफ जवानों ने चुनौती दी और नहीं रुकने पर उसे मार गिराया। इसके बाद घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई है। फिलहाल आसपास के इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story