भारत

बीएसएफ ने पाक ड्रोन को मार गिराया, संदिग्ध पैकेट भी बरामद

jantaserishta.com
28 March 2023 11:23 AM IST
बीएसएफ ने पाक ड्रोन को मार गिराया, संदिग्ध पैकेट भी बरामद
x

DEMO PIC 

नई दिल्ली (आईएएनएस)| सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के सतर्क जवानों ने एक बार फिर पाकिस्तानी तस्करों के नापाक मंसूबे को नाकाम किया है। बीएसएफ ने पंजाब के अमृतसर सेक्टर में घुसपैठ करने वाले एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया, साथ ही ड्रोन से भेजा गया एक संदिग्ध पैकेट भी बरामद किया गया है। बीएसएफ ने मंगलवार को ये जानकारी दी। बीएसएफ ने बताया कि सोमवार रात को सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने अमृतसर जिले के बीओपी राजाताल के क्षेत्र में पाकिस्तान की ओर से एक ड्रोन घुसपैठ का पता लगाया। जवानों ने ड्रोन के ऊपर कई राउंड गोलीबारी की और ड्रोन से निपटने के उपाय किए। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों को घटना की सूचना दी गई।
वहीं पूरी घटना के बाद आसपास के पूरे इलाके की घेराबंदी की गयी। इसके बाद मंगलवार सुबह बीएसएफ के जवानों ने क्षेत्र में तलाशी के दौरान खेत से एक काले रंग का ड्रोन और उसके जरिए भेजा गया एक संदिग्ध पैकेट और एक टॉर्च बरामद किया है। फिलहाल आगे की जांच की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story