भारत
BSF ने पाक ड्रोन को मार गिराया, हथियार और गोलियां भी बरामद
jantaserishta.com
10 March 2023 5:09 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के सतर्क जवानों ने एक बार फिर पाकिस्तानी तस्करों के नापाक मंसूबे को नाकाम किया। बीएसएफ ने पंजाब के गुरदासपुर सेक्टर में एक पाक ड्रोन को मार गिराया साथ ही ड्रोन से भेजे गए हथियार और गोलियां भी बरामद की हैं। बीएसएफ ने शुक्रवार को ये जानकारी दी है।
बीएसएफ ने बताया कि शुक्रवार को तड़के सुबह सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने गुरदासपुर जिले के मेटला गांव के पास पाकिस्तान से भारतीय क्षेत्र में एक ड्रोन के घुसने की आवाज सुनी। निर्धारित अभ्यास के अनुसार जवानों ने फायरिंग कर ड्रोन को रोकने का प्रयास किया। घटना के बाद वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई।
वहीं पूरी घटना के बाद आसपास के पूरे इलाके की घेराबंदी की गयी। इसके बाद जवानों को क्षेत्र में तलाशी के दौरान खेत से एक हेक्साकॉप्टर ड्रोन और उसके जरिए भेजी गई 1 एके-सीरीज राइफल, 2 मैगजीन और 40 राउंड गोलियां बरामद हुई। फिलहाल आगे की जांच की जा रही है।
Tagsबीएसएफड्रोनहथियारगोलियांपाकिस्तानी तस्करपाकिस्तानBSFDroneWeaponsBulletsPakistani SmugglersPakistan
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





