भारत
पाकिस्तान के नापाक मंसूबों पर पानी फेरा, BSF ने पाक ड्रोन और हेरोइन बरामद की, VIDEO
jantaserishta.com
19 Feb 2023 12:10 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| बीएसएफ ने एक बार फिर पाकिस्तान के नापाक मंसूबों पर पानी फेर दिया। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने पंजाब में भारत-पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक पाकिस्तानी ड्रोन और उसके साथ भेजी गई बड़ी मात्रा में हेरोइन बरामद की है। बीएसएफ की तरफ से ये जानकारी दी गयी है। बीएसएफ के प्रवक्ता ने बताया कि रविवार करीब 9.15 बजे गुरदासपुर सेक्टर के धनियाके बीओपी में बॉर्डर फेंसिंग के पास गश्त के दौरान तालाशी में जवानों ने एक ड्रोन बरामद किया। इसके साथ ही बीएसएफ जवानों को तलाशी के दौरान ड्रोन से भेजी गई करोड़ों की हेरोइन भी मिली। ये ड्रोन और हेरोइन सीमा पार से भेजी गई थी। हेरोइन की कीमत करोड़ो में आंकी जा रही है।
जानकारी के मुताबिक देर रात बीएसएफ की 113 बटालियन ने धनियाके पोस्ट में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे पाकिस्तानी ड्रोन पर गोलीबारी की थी। जिसमें ये ड्रोन जमीन पर आ गिरा। सुबह बरामद हुए इस ड्रोन के साथ हेरोइन की खेप बंधी हुई थी।
RECOVERY OF #DRONE WITH CONTRABAND SUSPECTED TO BE HEROIN IN SECTOR #GURDASPUR, #PUNJAB …#BSF -@BSF_India pic.twitter.com/M6FJOuaZ1J
— Jitender Bhardwaj (@journo_jitendra) February 19, 2023
गुरदासपुर सेक्टर के डीआईजी प्रभाकर जोशी ने बताया कि 113 बटालियन की धनियाके पोस्ट में ड्रोन को मार गिराया। यह इलाका बटाला पुलिस स्टेशन डेरा बाबा नानक के अंतर्गत आता है। फिलहाल तलाशी जारी है। वहीं इसके साथ हेरोइन का बड़ा कंसाइनमेंट भी बंधा हुआ था।
Tagsबीएसएफपाकिस्तानभारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमाअंतरराष्ट्रीय सीमापाकिस्तानी ड्रोनbsfpakistanindo-pakistan international borderinternational borderpakistani drone
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





