चित्रकार लक्ष्मण पाई ने दुनिया को कहा अलविदा, 95 साल की उम्र में निधन

गोवा के सुप्रसिद्ध चित्रकार और पद्म भूषण अवार्ड से सम्मानित लक्ष्मण पाई ने रविवार के दिन अपनी अंतिम सांस ले ली. उनकी उम्र करीब 95 साल थी. गोवा कॉलेज ऑफ आर्ट के पूर्व प्रिंसिपल रहे लक्ष्मण पाई कई अवॉर्डों से सम्मानित रहे हैं. उन्हें पद्म श्री, पद्म भूषण से लेकर नेहरु अवार्ड और ललित कला अकादमी सरीखे अवार्ड मिल चुके हैं. उनकी मृत्यु पर गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने ट्वीट करते हुए दुःख प्रकट किया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





